पाटन। नगर पंचायत चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। नगर में रोज नए नए चुनावी समीकरण बन रहे है। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी के कारण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल को लाभ मिल सकता है। वही भाजपा भी कड़े संघर्ष में है। कांग्रेस के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल को कांग्रेस के कैडर वोट तो मिल ही रहा है। वही लक्ष्मी पटेल का संपर्क और उनका व्यक्तिगत क्षवि जो बनी है उसका भी लाभ मिल रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल को राजनीति में काफी स्वच्छ छबि के जाने जाते है। उसका सीधा लाभ उनको मिल रहा है। पिछले कार्यकाल में जो मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल ने पाटन के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है उसका लाभ भी कांग्रेस के प्रत्याशी को मिल रहा है। नगर में यह चर्चा का विषय है कि भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी आपस में एक दूसरे के वोट काट रहे है। इस कारण कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ जनता का रुकहन बनता जा रहा है।

जिस तरह से जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ स्वफर्त महिला पुरुषों का हुजूम देखने को मिलता है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कही कही न कांग्रेस अंदरूनी रूप से मतदाताओं की दिल में जगहर बना लिया है। बहरहाल तीनों प्रत्याशी काफी मेहनत कर रहे है।