दीप यज्ञ के साथ एन. एस. एस. के सात दिवसीय शिविर का समापन

अंडा।  शा. उ. मा. वि. रसमड़ा व पूरई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कोड़िया के सहयोग से समापन हो गया । सात दिवसीय कार्यक्रम में हेमचंद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक (एन. एस. एस.) जिनेन्द्र कुमार दीवान व सुराना कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी उमेश कुमार वैद्य ने स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास के बारे में बच्चों को मोटिवेट किया ।

सहायक प्राध्यापक व कार्यक्रम समन्यक जिनेन्द्र कुमार दीवान ने एन. एस. एस. के उद्देश्य व सात दिवसीय शिविर के अनुभव बच्चों से जाना । युगल किशोर साहू (दिया संस्था ) ने कहानी के माध्यम से बच्चों को मोटिवेट किया । पी. एल. साव (दिया -संस्था ) ने भी बच्चों में ऊर्जा का संचार किया । गायत्री संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा,गोवर्धन साहू, नितिन चंद्राकर, युवराज साहू, उमेश साहू, राधेश्याम साहू ने 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के बारे में विस्तार से बच्चों में ज्ञान का संचार किया ।

यज्ञ में विभिन्न स्वयंसेवकों ने दीक्षा ग्रहण किया, जिसमें पूर्वी साहू, नीलम निषाद, विमल साहू, प्रेरणा साहू ने गायत्री मन्त्र से काफ़ी प्रभावित हुई । 100 बच्चों के समूह को 6 ग्रुप में विभाजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक ग्रुप से 6 लीडर भी चुने गये| लीडरों में पूर्वी साहू, विमल साहू चुड़ामणी, प्रेरणा साहू प्रमुख थे । रसमड़ा स्कूल के शेखर साहू को सभी ग्रुप का मुख्य लीडर चुना गया था, सभी कार्यों का लेखा जोखा इन्ही के पास व जिम्मेदारी रहती थी ।

कार्यक्रम में पूरई स्कूल से संतोष लहरे, अनिता पारखे, अंजलि लहरे, भुनेश्वरी चंद्राकर,सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. तृप्त कश्यप, पदमा सहारा, नन्द कुमार साहू, राजेश देवांगन, रसमड़ा स्कूल से वर्षा वर्मा, विष्णु नोर्के, संजय नायडू, दुर्गेश शुक्ला ने अपनी उपस्थिति दी । गायत्री शक्ति पीठ कोड़िया को सात दिवसीय शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए कार्यक्रम अधिकारी जयपाल सिंह गाँवरे (व्याख्याता ) व विनोद कुमार सिन्हा ने सभी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।