पाटन। नगर पंचायत पाटन में चुनावी बिगुल बज चुका है। नामांकन पत्र वितरण भी शुरू हो चुका है। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा अवकाश दिया जाता है। लेकिन चुनाव को देखते हुए अब शनिवार को भी नामांकन लेने आए लोगो को नामांकन पत्र दिया जाएगा। एसडीएम कार्यालय में नगर पंचायत पाटन के नाम नामांकन पत्र दिया जा रहा है। शनिवार 25 जनवरी को भी नामांकन पत्र दिया जाएगा।







