नगर पंचायत पाटन द्वारा सफाई मित्रों  को सुरक्षा सामग्री वितरण किया गया



पाटन  : पूरे नगर पंचायत  पाटन को स्वच्छ एवं साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर पंचायत के सभी सफाई मित्रों को पाटन नगर पंचायत के जन  प्रतिनिधियों के माध्यम से सुरक्षा सामग्री वितरण किया गया,
जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन के सभापति देवेंद्र ठाकुर ,पार्षद संगीता धुरंधर, केशव बंछोर,  प्रकाश  बिजौरा, सफाई प्रभारी हुकुम देवांगन किशोर वर्मा सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।