नगर पंचायत पाटन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली ख्याति, स्वच्छता में दूसरे स्थान पर तो पीएम आवास योजना में पूरे भारत में रहे तीसरे स्थान पर, नगर को मिला 5 स्टार रेटिंग


पाटन।नगर पंचायत पाटन के योगेश भोई पी आई यू, शैलेष मिश्रा सी एल टी सीको स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पूरे भारत में दूसरा स्थान एवम प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया। नगर पंचायत पाटन को दिल्ली में भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 22 के लिए नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप cmo योगेश्वर उपाध्याय उपभियंता थानेस्वर वर्मा को पुरुस्कार प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गुजरात के राजकोट में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शहरी विकास मंत्रालय द्वारा पुरुस्कार cmo योगेश्वर उपाध्याय, उप अभियंता थानेस्वार वर्मा, CLTC शैलेष मिश्रा को पुरुस्कार प्रदान किया गया था।

वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारी निकाय द्वारा किया जा रहा है स्टार रेटिंग 2021 =22 में 5 स्टार शहर का पुरुस्कार प्राप्त किया गया। प्रदेश के दो निकाय पाटन व अंबिकापुर 5 स्टार रेटिंग शहर का गौरव प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, cmo योगेश्वर उपाध्याय ने मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए है।। वही विपुल गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन द्वारा भी शहर के निरीक्षण कर निकाय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है ।

पाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधान सभा क्षेत्र है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 व प्रधानमंत्री आवास योजना में पुरुस्कार मिलने पर निकाय के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप सहित निकाय के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दिए थे। मुख्यमंत्री के osd आशीष वर्मा ने भी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारी के निर्देश दिए है