पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा शासन के आदेशानुसार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विकास खण्ड के समस्त विभागों के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित हुए एवं जनप्रतिनिधि व आम नागरिकों के द्वारा कुल 106 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें से 01 आवेदन का त्वारित निराकरण शिविर में किया गया। उक्त शिविर में नगर पंचायत पाटन के 29 आवेदन एवं अन्य विभाग के 77 आवेदन प्राप्त हुआ, शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, केवलचंद देवांगन सभापति लोक निर्माण विभाग पाटन, तथा समस्त वार्ड पार्षद एवं हेमंत कुमार वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अर्जुन कुमार निर्मल उप अभियंता, संतराम यादव राजस्व उप निरीक्षक, और साथ ही नगर पंचायत कर्मचारी टोकेश्वर डोंगरवार, कैलाश सावर्णी, सोमनाथ चन्द्राकर, श्री नेमीचंद देवांगन, गजेन्द्र बया, किशोर वर्मा, गजेन्द्र पटेल, अमीत कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








