पाटन। आज नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप एवं सभी पार्षद के 3 वर्ष पूरा होने पर नगर पंचायत कार्यालय में केक काटकर मिठाईयां बांटी गई। आयोजन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित हुए।
सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय द्वारा विगत 3 वर्षों की जनहित एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य हेमंत देवांगन ने कहा कि पाटन में अत्यधिक विकास कार्य हुए हैं, पुराने पाटन एवं नये पाटन में सामंजस्य मिलाकर चलना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप पाटन नगर को नए विकास की दिशा मिली है। ” गढ़बो नवा पाटन ” के सिद्धांत को लेकर पाटन नगर में विकास कार्य हुए हैं, और आगे भी जारी रहेगा। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा पाटन नगर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में हमारे सभी जनप्रतिनिधि साथी का भरपूर सहयोग मिला है, हमें सभी पार्षद साथियों का ऐसा ही साथ मिलता रहे ताकि हम पाटन नगर को भव्यता प्रदान कर सकें एवं पाटन नगर के सभी नागरिकों को आवश्यकतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दे सके।
आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बिजौर, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, एसडीएम विपुल गुप्ता, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, थाना प्रभारी राजकुमार लहरें, कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णी, पुरुषोत्तम कश्यप, पार्षद मोहन देवांगन, चंद्रकला सोनू यादव, लक्ष्मी कोसरिया, अशोक ठाकुर, अर्पिता आभाष दुबे, डोमन भारती, मनीष देवांगन, प्रेमलता सतीश देवांगन, लीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल, संदीप कश्यप, अरविंद भारद्वाज, एल्डरमैन बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक, गोपाल देवांगन, नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, दिनेश शर्मा, मुनेंद्र राणा, उपयंत्री थानेश्वर वर्मा, जयंत शर्मा, राजस्व निरीक्षक एनपीएस ठाकुर सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

- January 7, 2023
नगर पंचायत पाटन परिषद टीम की तीन साल पूरा, सभागार में मनाया जश्न, ओ एस डी आशीष वर्मा ने अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप बी टीम को के कार्यों को सराहना की
- by Balram Yadu