नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष प्रत्याशी और भाजपा के अधिकृत  पार्षद प्रत्याशी कल करेंगे नामांकन दाखिल, गाजे बाजे के साथ निकलेगी नामांकन रैली, सांसद विजय बघेल सहित भाजपा के दिग्गज नेता होंगे रैली में शामिल

पाटन। नगर पंचायत पाटन में कल नगर पंचायत पाटन के भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले एवं  वार्डों के अधिकृत  पार्षद प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ,जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ,चुनाव प्रभारी दिलीप साहू ,पाटन मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू उपस्थिति रहेंगे