पाटन। पाटन नगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नगर पंचायत पाटन को अब अंतिम संस्कार के लिए स्वर्ग रथ की सुविधा मिलने जा रही है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने अपनी सांसद निधि से नगर पंचायत पाटन को स्वर्ग रथ की सौगात दी है।

आज सांसद विजय बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वर्ग रथ का लोकार्पण किया और इसे नगर पंचायत पाटन को सौंपा।
स्वर्ग रथ की सुविधा मिलने से नगर क्षेत्र के लोगों को किसी परिजन के निधन पर पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। विशेषकर ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें इस दौरान परिवहन की व्यवस्था करने में परेशानी होती है।

सांसद निधि से मिली इस सुविधा को नगरवासियों के लिए उपयोगी सौगात माना जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, बाबा वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपासना चंद्राकार, नेहा वर्मा, यूनिका वर्मा, प्रकाश बिजौरा, सविता धुरंधर, हेमलता पटेल, किरण बंछोर, दामोदर चक्रधारी, आदित्य , सागर सोनी, मिलन देवांगन, हरप्रसाद आदिल, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, राजेश चन्द्राकर, नागेन्द्र कश्यप, देवेंद्र ठाकुर, केवल देवांगन, योगेश सोनी, अभिषेक बिजौरा, सीएमओ हेमंत वर्मा , अवधेश ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे।






