बलराम यादव
पाटन। नगर पंचायत पाटन का उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार 19 मार्च को होना है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नगर पंचायत पाटन में 8 पार्षद भाजपा के, 7 पार्षद कांग्रेस के जीतकर आए है। भाजपा के पास अध्यक्ष निक्की भाले को लेकर कुल 9 हो गए हैं। उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत भाजपा के पास है। लेकिन पिछले दो दिन से भाजपा का दो पार्षद का मोबाइल बंद होने और अज्ञात वास में जाने से भाजपा संगठन की बेचैनी बढ़ गई है। इधर कांग्रेस खेमा भी अपनी पूरी जोर इस उपाध्यक्ष चुनाव में लगा रही है। जानकारी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस भाजपा खेमा में सेंध लगाने में कामयाब अगर हो गए होंगे तो मामला भाजपा के लिए उल्टा पड़ जाएगा। वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के लोग उपाध्यक्ष बनाने के लिए आश्वस्त है। इससे मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उपाध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किए है। वही कयास यह लगाया जा रहा है कि भाजपा निशा सोनी , नेहा बाबा वर्मा का नाम प्रमुखता से है। इधर कांग्रेस में पुरुषोत्तम कश्यप का उपाध्यक्ष पद के लिए घोषणा की जा सकती है।