पाटन। नगर पंचायत पाटन के मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय एवं उप अभियंता जयंत शर्मा को सी आई आई- 3 R अवार्ड समारोह दिल्ली में भारत सरकार की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा शहरी विकास मंत्रालय sbm, प्रोफेसर अनिल गुप्ता (पद्मश्री) चेयरमैन सीआईआई, डॉक्टर आशीष मोहन ED सीआईआई द्वारा भारत में कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक मैनेजमेंट MSW पर बेहतर कार्य कर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान करते हुए पाटन के कार्य को सराहा गया आज 30 नवंबर को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत पाटन को प्रथम स्थान , अंबिकापुर नगर निगम को दूसरा स्थान तथा रायगढ़ नगर निगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ,छत्तीसगढ़ को पहला दूसरा और तीसरा स्थान मिला छत्तीसगढ़ को कचरा प्रबंधन में भारत में अन्य राज्यो के बेहतर राज्य माना जाता है नगर पंचायत पाटन स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रपति अवार्ड , प्रधान मंत्री आवास में भारत में तीसरा स्थान प्राप्त कर अवार्ड प्राप्त कर चुका है स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भी अवार्ड के लिए भारत में 1 लाख के काम आबादी वाले शहरों में प्रबल दावेदार हैं स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड जनवरी 2024 में भारत के राष्ट्रपति महोदया के द्वारा प्रदान किया जाएगा जिले के कलेक्टर पुष्पेंद्र मीना द्वारा जिले के सभी नगरीय निकायों स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पहले से करा रहे थे दुर्ग जिले में नगर निगम भिलाई , दुर्ग, भिलाई चरोदा , रीशाली, भी पाटन के साथ साथ प्रबल दावेदार हैं भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास भी जिले के कलेक्टर के साथ साथ निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पहले से करा रहे है , छत्तीसगढ़ के दो निकाय पाटन, अंबिकापुर 5 स्टार शहर का अवार्ड प्राप्त कर चुका है इस बार भी पाटन अंबिकापुर के साथ भिलाई, दुर्ग, भिलाई चरोदा प्रबल दावेदार है स्वच्छता सर्वेक्षण व स्टार रेटिंग को मिलाकर अवार्ड प्रदान किया जाता है।

- November 30, 2023
नगर पंचायत पाटन का दबदबा बरकरार, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक मैनेजमेंट MSW पर बेहतर कार्य के भारत में मिला प्रथम स्थान, दिल्ली में मिला सम्मान
- by Balram Yadu