पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में अभी आज प्रत्येक वार्ड में पोलियो बूथ बनाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसकी शुरुआत नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर पार्षद लिलेश वर्मा, संदीप कश्यप, सहित मितानिन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी मौजूद रही।







