होली पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले का शुभकामना संदेश, सौहार्द और उत्साह के साथ होली मनाने की अपील


पाटन।नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंग और भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने नगर की समस्त जनता से अपील की कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाएं तथा आपसी भाईचारे की भावना को बनाए रखें।
अध्यक्ष श्री भाले ने कहा कि सभी नागरिक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं, ताकि पाटन में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।