प्लाटिक का उपयोग करने व कचरा फैलाने वालों पर नगर पंचायत का शिकंजा, पाटन में आधा दर्जन दुकानदारों पर चलानी कार्रवाई

पाटन। नगर पंचायत पाटन अचानक एक्शन मूड पर आ गई। आज सुबह से ही सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के निर्देश पर नगर के सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने वालों तथा प्लाटिक कैरीबैग का उपयोग करने वाले आधा दर्जन दुकान संचालको पर कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई करते हुवे 6 दुकानदार से करीब 1 हजार रुपये की वसूली की गई। अचानक हुई इस तरह की कार्रवाई से दुकान संचालको में हड़कंप मची हुई है।

नगर पंचायत पाटन के द्वारा आज सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाने वाले, दुकान के सामने कचरा फेंकने तथा प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू किया। आज आधा दर्जन दुकानदारों के दुकानों के सामने कचरा फेंकने व पॉलीथिन कैरी बैग के उपयोग करने के कारण चलानी करवाई से गुजरना भी पढ़ा। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आज अचानक बाजार में घूम घूम कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इनमें करीब आधा दर्जन दुकानदार नगर पंचायत कर्मचारियों की सपड में आए और उन दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए करीब ₹1000 की वसूली भी की गई। योगेश्वर उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है। अचानक बहुत दिनों बाद इस तरह की कार्रवाई होने से व्यापारियों में भी काफी हड़कम्प मची हुई है। नगर को साफ रखने के लिए कई बार नगर पंचायत कर्मचारियों के द्वारा लोगों से अपील किया जाता है कि कचरा हमेशा कचरा कूड़ेदान में डालें साथ ही साथ प्लास्टिक के कैरी बैग के उपयोग न करके कपड़े का थैला, या फिर वो थैला जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नही है इसका उपयोग करें। इस तरह से जन जागरूकता की अपील की जाती है लेकिन व्यापारियों के द्वारा नगर पंचायत के इस अभियान को पलीता दिखाते हुए कचरा को भी सार्वजनिक जगह में फेंक दिया जाता है। वही प्लास्टिक के कैरीबैग का भी उपयोग किया जा रहा है जिस पर करवाई किया गया।