पाटन विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा स्कूल में नगरिया परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी कक्षा पहली से 10वी तक के छात्र छात्राओं को छाता और रेनकोट का वितरण किया गया नागरिया परिवार द्वारा अनेक वर्षों से लगातार समय-समय पर स्कूली बच्चों को शिक्षण कार्य में उपयोग होने वाली सामान उपलब्ध कराते है। बता दे कि एम.डी नगरिया 81 साल पहले सुरपा स्कूल में कक्षा 3 से 5वी में पढ़ाई किए है जिनके सम्मान के लिए एवं बच्चों के आवश्यकता की समान उपलब्ध करा के खुशी में शामिल होते है। इस अवसर पर मेधावी छात्र एवं शिक्षक शिक्षिका एवं रसोईयों का भी सम्मान किया गया और हाई स्कूल सुरपा मे वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर प्रमोद जैन,चंद्रहास साहू सरपंच,देवानंद देवांगन,लोकेश्वर निर्मलकर,हरियर यादव,चुन्नी देवांगन,किशोर यादव,भागवत साहू,विवेक नारंग,तेजराम देवांगन उपसरपंच,संजय मारकंडे,किशोर सेन
सहित प्राथमिक शाला दुलेश्वर कुमार टंडन प्रधान पाठक,मनोज ठाकुर ,हिरेंद्र मंडावी , श्रीमति ममता साहू, ओम प्रकाश सोनवानी मुकेश कुमार साहू ,सुरेखा गुप्ता हाई स्कूल,राजेंद्र वर्मा, श्रीमती बबीता सोनवानी ,सरोज देवागन, श्रीमती सरिता झा,रविंद्र बघेल मुख्यरूप से उपस्थित रहे।







