पाटन। ग्राम पंचायत मोतीपुर में अतिक्रमण की शिकायत के बाद जांच की गई। जांच प्रतिवेदन के बाद नायब तहसीलदार पाटन ने ग्राम पंचायत मोतीपुर में तत्कालीन सरपंच और सचिव को पत्र जारी कर आज से 9 माह पूर्व 4 जुलाई 2024 को पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने तथा उसके बाद सूचना देने पत्र लिखा था। लेकिन तात्कालिक ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा रखाव विभाग के इस पत्र को दरकिनार करते हुए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब आज जब मोतीपुर में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है तब यह मामला और भी बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि नायब तहलदीलदार के इस पत्र को देखकर नया सरपंच क्या एक्शन लेते है।







