पाटन। मुस्लिम समाज नंदिनी नगर (अहिवारा) द्वारा ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह मैदान, वार्ड नंबर – 12, नंदिनी नगर में अदा की गई । नुरानी मस्जिद, नंदिनी नगर के इमाम मोहम्मद फरीद साहब ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन शांति एवं सेना एवं पुलिस के जवानों के लिए विशेष दुवा की गई। नुरानी मस्जिद कमेटी नंदिनी नगर के सदर शान मोहम्मद, नायब सदर शेख बशर, मेम्बर नसीम अंसारी, मोहम्मद इजरान, अहमद अंसारी, सरवर अली और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। यह जानकारी मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) शान मोहम्मद ने दी।*
