‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक : दुल्लापुर बाजार में लोगों ने लिया सेवा संकल्प और प्लास्टिक मुक्ति का प्रण

पंडरिया।ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार की बालिकाओं द्वारा नवधा मंच, दुल्लापुर बाजार में ‘नमो गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यालय परिवार के पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बालिकाओं के संवाद, अभिनय और प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जयराम साहू सांसद प्रतिनिधि , भुनेश्वर चन्द्राकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक ठाकुर सहित अश्विनी चंद्राकर, राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ गणमान्यजन ,ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने बालिकाओं के शानदार नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।
इस अवसर पर मोहन शर्मा,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधिक्षिका कामिनी जोशी, शिक्षिका नंदनी, किरण, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य गिरीश साहू,अनिल मानिकपुरी, सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, पालकगण, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बालिकाओ को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकगण एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया।