पाटन। नगर पंचायत पाटन के चुनाव में वार्ड 15 में नरोत्तम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र ठाकुर का समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के समय प्रमुख रूप से गोवर्धन बिजौरा जी , हर्ष भाले , देवेंद्र ठाकुर , योगेंद्र गुहा, प्रकाश बिजौरा, लक्ष्मण गोस्वामी , हिमालय यादव आदि उपस्तिथ रहे।







