पाटन। नगर पंचायत पाटन में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है । भाजपा कांग्रेस के पर्यवेक्षक अब वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के पर्यवेक्षक नगर पंचायत पाटन के वार्ड नंबर 6 मिलपारा में बैठक लिया।


इस बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी से अनीता सरजू साहू को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति जताई। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन सिंह ,जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, श्रीकांत देवांगन, सरजू साहू,राजकुमार देवांगन मालवीय, सहित वार्ड क्रमांक 6 मिलपारा वार्ड के कांग्रेस जैन मौजूद रहे।






