नंदिनी अहिवारा-नंदिनी क्रिश्चियन समिति के अध्यक्ष पास्टर अर्नेस्ट पॉलसन, उपाध्यक्ष पास्टर इमानुएल, आर एस दास, सचिव थविट राज एवं चार चर्च के प्रतिनिधि समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित होकर सर्वप्रथम बाइबल से भजन संहिता 133 अध्याय पढ़कर अध्यक्ष पास्टर अर्नेस्ट पॉलसन के प्रार्थना से बैठक प्रारंभ की गई। सचिव थविट राज के द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई विवरण को सबके समक्ष पढ़ा गया तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारी गणों ने सर्वसम्मति से पास की। बैठक के एजेंडा में अध्यक्ष के द्वारा क्रिश्चियन कब्रिस्तान वार्ड क्रमांक 12 में पोल टूटने एवं कांटा तार नीचे होने से आसामाजिक तत्व एवं जानवरों के घुसने से क्षति हो रही है इसे शीघ्र ठीक कर एवं कब्रिस्तान रख रखाव को ठीक करने में सभी ने सर्व सम्मति से पास किया। एजेंडा नंबर 2 कब्रिस्तान में अन्य समिति के द्वारा गेट लगाने के विषय में अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों से पूछे कि उनके लिए क्या करना होगा। उपस्थित सदस्यों ने कहा उन्हें लीगल नोटिस भेज कर उचित कार्यवाही के लिए 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा जाएगा तथा अगर जवाब नहीं देते हैं तो उसे गेट को हटा देने का निर्णय लिया गया है क्योंकि अन्य समिति के लोग पूर्व में इस समिति के पदाधिकारी थे और अपने पूरे दस्तावेज को इस समिति में जमा कर दिए हैं उसके बाद भी द्वेष भावना रखते हुए जबरन का एक और गेट लगा दिया गया है इस निर्णय पर भी सभी ने स्वर्ण सम्मति से पास की तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा गया। एजेंडा नंबर 3 में प्रत्येक सदस्य की वार्षिक शुल्क प्रति माह ₹15 ही रखा जाए क्योंकि पूर्व के पदाधिकारी ने ₹15 ही रखे थे इसलिए नए पदाधिकारी ने भी ₹15 में सहमति बनी। एजेंडा नंबर 4 नंदिनी अहिवारा के मसीह भाइयों को कॉफिन बॉक्स के लिए भिलाई जाना पड़ता है इसलिए नंदिनी में भी कॉफिन बॉक्स उपलब्ध करने की विषय समिति में अध्यक्ष के द्वारा रखा गया परंतु बजट नहीं होने के कारण अगले बैठक तक समय लिया गया उसके बाद ही ठोस निर्णय समिति के द्वारा ली जावेगी। एजेंडा नंबर 5 आत्मिक सभा के लिए गुड फ्राइडे ईस्टर होने के बाद अगली माह में आत्मिक सभा करने के लिए सहमति बनाई गई। एजेंडा नंबर 6 फ्रीजर समाज में किसी सदस्य के यहां निधन होने पर फ्रीज़र बॉक्स नहीं होने के कारण इसको गंभीरता से देखते हुए शीघ्र लेने का विचार किया गया है इसे भी सर्व सम्मति से पास किया गया। यह निर्णय लिया गया सभी चर्चाओं को आवेदन देकर सहयोग राशि से यह कार्य किया जाएगा। इस बैठक में चार चर्च चर्च ऑफ क्राइस्ट पेनुएल चर्च, होसना मंदिर ,सीसी चर्च के पदाधिकारी गण अध्यक्ष पास्टर अर्नेस्ट पालसन, पास्टर ई इमानुएल ,उपाध्यक्ष आर एस दास, यूनस मसीह, एस यसन्ना,सचिव थविट राज कोसाअध्यक्ष आनंदम, सह सचिव इमानुएल, बरनावास , आदम ,याकूब क्रिस्टोफर, पी यशन्ना, रवि, योना राव, समुएल, उपस्थित होकर प्रभु की प्रार्थना के साथ बैठक समाप्त की गई।







