नंदिनी लाइन स्टोन कप क्रिकेट स्पर्धा, बालाजी अयोध्या बनी चैंपियन

नंदिनी अहिवारा//नंदिनी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में हो रहे नंदिनी लाइम स्टोन कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बालाजी अयोध्या ने टारगेट इलेवन भिलाई को हराकर नंदिनी लाइम स्टोन कप सीजन सोलह पर किया कब्जा ।लगभग बारह हजार दर्शको से भरे हुए मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी अयोध्या ने 10 ओवर के मैच मे 6 विकेट खोकर 105 रन बनाया।जिसमे अवि ने 31 रन और दिलीप बिजवा और सागर ने 22-22 रनो का योगदान दिया।टारगेट भिलाई के गेंदबाज आयुष सिंग और आदर्श ने दो-दो और अमर नाथ ने 15रन देकर 1 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए टारगेट भिलाई के सलामी बल्लेबाजों का शुरुआती ओवरों से ही विकटो का गिरना शुरु हो गया ।बैटर धर्मेंद्र 20 रनो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक तक भी नही पहुंच पाया ।पुरी टीम 9 ओवरो मे केवल 51 रन बनाकर आल आउट हो गयी। इस तरह 54 रनो से लाइम स्टोन कप का फाइनल मुकाबला बालाजी अयोध्या ने जीत लिया ।विजेता टीम बालाजी अयोध्या को लाइम स्टोन कप के साथ 2 लाख ₹ का पुरस्कार राशि दिया गया ।उप विजेता टारगेट इलेवन भिलाई को रनर अप कप के साथ 1लाख ₹ दिया गया । प्रतियोगिता के बेस्ट बैटर बालाजी अयोध्या के दिलीप बिजवा और बेस्ट बालर टारगेट भिलाई के अमरनाथ यादव रहे। ।मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बालाजी अयोध्या के दिलीप बिजवा को मिला ।प्रतियोगिता के इम्पायर भुवन साहू,सुलेमान ,लाज़र, डागेन्द्र निषाद,विष्णु बहादुर रहे ।स्कोरिंग मनीष वर्मा,अतुल यादव रहे ।मैच में कॉमन्ट्रेटर अंकित पांडे और विवेक वर्मा रहे।इस आयोजन का समापन मुख्य अतिथि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा ,लाभचंद बाफना पूर्व साजा विधायक,नटवर ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा ,रविशंकर सिंह पूर्व अध्यक्ष नपा अहिवारा,रेखराम बन्छोर पूर्व अध्यक्ष नपा जामुल चंचल बाफना,सतीश साहू, झूमूक साहू, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन अनुज साहू ने किया ।आयोजक समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह, उपाध्यक्ष स्टालिन सामूवेल,महासचिव बिन्जु बहादुर ,भुवन साहू,प्रदीप कुर्रे,विजय जैन, डेविड,शुभम ,बंटी के साथ समिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया ।इस आयोजन को सफल बनाने मे बीएसपी एस आर सी कमेटी नंदिनी खदान,नगर पालिका परिषद् अहिवारा के अलावा अहिवारा नगर के व्यापारीयो एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा ।