नंदकिशोर यादव बने पंडरिया ब्लॉक गौसेवा समिति के अध्यक्ष



छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग ने नंदकिशोर यादव को पंडरिया ब्लॉक गौसेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। नंदकिशोर यादव क्षेत्र में लंबे समय से गौ सेवा कार्य में संलग्न हैं और उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के गौ सेवकों में हर्ष व्याप्त है।

समिति के सदस्यों में शामिल हैं:

– मुनीराम चंद्रवंशी
– गणेश यादव
– प्रभात चंद्राकर
– दिनेश साहू
– संजय पटेल

गौसेवा समिति के कार्य:

– गौ संरक्षण
– गौ उत्पाद के महत्व और उपयोग को बढ़ावा देना
– जैविक खाद उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देना
– गौ वंश को सुरक्षा प्रदान करना
– क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का अवलोकन और सुधार करना ।