नपं पाटन चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन जमा, पार्षद पद के लिए भी आए आवेदन, ज्यादातर वार्ड में भाजपा कांग्रेस के मध्य होगा सीधा मुकाबला, जानिए किस वार्ड से किसने जमा किया नामांकन


पाटन। नगर पंचायत पाटन के चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की आज मंगलवार को अंतिम तिथि थी।  आज दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी  गाजे बाजे  के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।  दोनों पार्टी की दिग्गज नेता भी आज अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाने रैली में शामिल हुए।  वहीं कई वार्ड में निर्दलीय पार्षद भी भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगड़ने नामांकन जमा किए हैं।  पाटन में अध्यक्ष पद के लिए  7 लोगों ने नामांकन फार्म लिया था जिसमें से मोहन देवांगन ने नामांकन फॉर्म नहीं भरा है।  इस तरह से अब 6 प्रत्याशी का नामांकन फार्म जमा हुआ है । इनमें भवन देवांगन, श्रीकांत देवांगन, लक्ष्मी नारायण पटेल, होरीलाल देवांगन, योगेश निक्की भाले, पंडित विजय शर्मा शामिल है। इसी तरह से वार्ड क्रमांक एक में प्रदीप शर्मा, चंद्रप्रकाश देवांगन, अनूरुद्ध नाग, वार्ड क्रमांक 2 में महेंद्र पंडरिया ,मोहन देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, वार्ड क्रमांक 3 में नीरज देवांगन ,निशा सोनी, वार्ड क्रमांक 4 में श्रीमती चंद्र रेखा, श्रीमती नेहा वर्मा, वार्ड क्रमांक 5 में पुरुषोत्तम कश्यप, थान सिंह,  वार्ड क्रमांक 6 में अनीता साहू, श्रीमती मनीषा देवांगन, सुप्रिया देवांगन, वार्ड क्रमांक 7  में विनय ठाकुर ,तारिणी ठाकुर, कामेश्वरी पारधी ,वार्ड क्रमांक 8 में आभास दुबे ,राजकुमार देवांगन, वार्ड क्रमांक 9 में मनोज कुर्रे ,रामकृष्ण बघेल, वार्ड क्रमांक 10 में वीरेंद्र कौशिक, चिरंजीवी देवांगन ,सरोज देवांगन, वार्ड क्रमांक 11 में सुनील सोनी, हरीश देवांगन,  केवल चंद देवांगन, वागेश  वासशंकर, वार्ड क्रमांक 12 से   योगिता पटेल ,अन्नपूर्णा पटेल, वार्ड क्रमांक 13 में लता वर्मा , संगीता धुरंधर, लक्ष्मी निर्मल ,वार्ड क्रमांक 14 में दीपक यादव राधिका कोसे, वार्ड क्रमांक 15 में रमेश ध्रुव, नरोत्तम ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया है।