पाटन। नगर पंचायत पाटन के चुनाव में एक विडंबना भी देखने को मिली। एक ही परिवार के लोगों का अलग-अलग मतदान केंद्र में नाम था। बताया जा रहा है कि इससे उसे परिवार के लोगों को मतदान केंद्र तलाश करने में थोड़ी सी दिक्कत भी हुई। हालांकि सभी ने सफलतापूर्वक मतदान कर दिया है और मतदान करने के बाद खुशी भी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र चतुर्वेदी वार्ड क्रमांक 3 में रहते हैं और उनका मतदान केंद्र वार्ड क्रमांक तीन ही है। वह अपने पत्नी के साथ वहां पर मतदान केंद्र मतदान करने पहुंचे थे।

वहीं देवेंद्र कुमार की पुत्री भूमिका चतुर्वेदी जो वार्ड क्रमांक 3 में ही अपने माता पिता के साथ रहती है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं तो उनका नाम वार्ड क्रमांक 9 के मतदाता लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि सभी ने मतदान कर दिया है। मतदान करने के बाद भूमिका चतुर्वेदी वार्ड क्रमांक 9 के मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद बताया कि वह पहली बार मतदान करके बहुत खुश है शहर सरकार बनाने में उनकी भी भागीदारी रहेगी। इसके अलावा भूमिका चतुर्थी के पिता है माता ने वार्ड क्रमांक 3 में मतदान किया।






