नारद साहू बने तहसील साहू संघ पाटन के कोषाध्यक्ष क्षेत्र मे खुशी की लहर

जामगांव आर- दक्षिण पाटन के धमना निवासी श्री नारद साहू समाजसेवी, व्यक्तितत्व के धनी, भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण पाटन के अध्यक्ष,सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग, एवं छाया जिला पंचायत सदस्य, पूर्व कोषाध्यक्ष परि साहू समाज बेल्हारी को तहसील साहू संघ पाटन ने कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला!

तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। तहसील साहू संघ परिसर पाटन में आयोजित बैठक में सभी पदों पर मनोनीत हुआ। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में नई टीम का गठन संगठन को नई दिशा देने के संकल्प के साथ चुनाव हुआ!

मनोनीत कोषाध्यक्ष श्री नारद साहू कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता होगी। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि समाज को प्रगतिशील दिशा मिल सके।