ग्राम चुलगहन में श्रीराम गणेश उत्सव समिति में मुख्यअतिथि रहे नारद साहू सभापति प्रतिनिधि जि.पं दुर्ग रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी लोककला मंच कारी बदरिया का अनुपम प्रस्तुति रहा

रानीतराई – दक्षिण पाटन के ग्राम चुलगहन में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रीराम गणेश उत्सव समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच युगलकिशोर साहू कृत कारी बदरिया का अनुपम प्रस्तुति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया!

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री नारद साहू सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता डॉ संतोष साहू (संचालक संतोष ज्वेलर्स रानीतराई), विशेष अतिथि राजेंद्र बघेल समाजसेवी असोगा, योगेश्वर साहू प्राधिकृत अध्यक्ष डीडाभाठा, बेनीराम साहू प्राधिकृत अध्यक्ष निपानी, रविशंकर साहू पूर्व परि अध्यक्ष जामगांव आर, संतोष साहू सचिव परि साहू संघ जामगांव आर, मनोज पटेल सरपंच चुलगहन, अरविंद साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति चुलगहन, पुलस्त्य साहू पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती हेमलता बेलदार प्रभारी प्राचार्य निपानी, महेंद्र रंघुवंशी से. नि. अधि वन विभाग, द्वारिका यादव सचिव ग्राम पंचायत कौही में मंचासिन रहे!

मुख्यअतिथि नारद साहू ने कहा कि गणेश भगवान बुद्धि के दाता माना जाता है, वहीं गणेश जी का पसंद के बारे में चुलगहनवासियों को प्रेरित करते हुए कहा उनका प्रिय भोग मोदक लड्डू, प्रिय पुष्प लाल रंग के फूल, प्रिय वृक्ष शमी पत्र, केला आदि है उन्हें रक्तवर्ण के पुष्प विशेष प्रिय है!

समिति के – यशवंत यादव, तिलक साहू, राहुल साहू, पंकज साहू, देवेंद्र रघुवंशी, शिवम रघुवंशी, जयप्रकाश रघुवंशी, टेमन रघुवंशी, टीकू निर्मलकर, लिलेश साहू, अमित साहू यशकुमार रघुवंशी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे,!