पाटन। किसानों का इंतजार अब खत्म हुआ। वे आज से अपने उत्पादित धान को बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंचेंगे। जिले में शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300, सरना 2300 रुपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित है।
जिसमें मुख्यरूप से लालेश्वर साहू दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष,नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन, रूपसिंह सिंहा जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रमोद जैन, देवानंद देवगन, समिति प्रबंधक भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार ममता टावरे एवं बिक्री करने आए किसान उपस्थित रहे।
