पाटन।शिव शक्ति क्रीड़ा मंडल नगर पालिका परिषद अमलेश्वरडीह द्वारा कबड्डी और चौसर स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा का समापन आज हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू थे। विशेष अतिथि समाज सेवी सत्तू कौशल थे । आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमे कबड्डी स्पर्धा में प्रथम नरसिंहा कबड्डी क्लब बिलासपुर, द्वितीय उरला, तृतीय राजनांदगांव तथा चतुर्थ अमृतसर पंजाब की टीम प्रथम रही। सभी टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा व्यक्ति पुरस्कार भी दिए गए। चौसर स्पर्धा में प्रथम डाल सिंह ऊफरा भिभौरी, द्वितीय नंदकुमार साहू अम्लेश्वर, तृतीय अमित गोस्वामी पापड़ा, चतुर्थ मेला राम बंजारे तुमगांव रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीण सहित शिव शक्ति क्रीड़ा मंडल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।







