भिलाई।नारी सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान को समर्पित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में कलामंदिर भिलाई मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही, जिससे आयोजन ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पी केश कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्मेलन में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक , दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार , जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे नगर पालिका कुमारी अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक , भाजपा दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व, उनके सम्मान एवं समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
सम्मेलन में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।







