राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रचार प्रसार दो दिवसीय कार्यशाला पाटन कालेज में 13 मार्च से

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रचार प्रसार दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन , आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग , अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मैथिलीशरण गुप्ता, संचालक रूसा , डॉ संजय तिवारी, कुलपति , हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ अनुपमा अस्थाना, क्षेत्रीय अपर संचालक दुर्ग संभाग होंगे । विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर तपेशचंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय अपर संचालक,उच्च शिक्षा रायपुर संभाग व्याख्यान के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जानकारी प्रदान करेंगे । प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने जानकारी देते हुए बताया कि NEP के प्रचार प्रसार हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गीत , प्रह्सन , नृत्य- नाटिका, नुक्कड़ – नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्रदान की जाएगी । इस आयोजन में दुर्ग संभाग के सभी महाविद्यालय से एक प्राध्यापक /सहा.प्रध्यापक एवं दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने हेतु पाटन महाविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया है और भोजन की व्यवस्था प्रतिभागियों को इस महाविद्यालय द्वारा दी गई है प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
दो दिवसी NEP प्रचार प्रसार कार्यशाला के संरक्षक डॉ नंदा गुरवारा प्राचार्य , संयोजक श्री जागृत कुमार, रूसा प्रभारी, (सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र) डॉ गौरव शर्मा , NEP संयोजक (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग) एवं सह् सन्योजक श्री बी एम साहू ,सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र तथा श्रीमती आराधना दुबे (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य) हैं ।