राष्ट्रीय मछुवारा संघ ने देवनाथ निषाद को बनाया पाटन विधानसभा सचिव

पाटन। राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश धीवर ने ग्राम तरीघाट निवासी देवनाथ निषाद को पाटन विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है।

देवनाथ निषाद की नियुक्ति पर क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नव नियुक्त सचिव देवनाथ निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा मछुआरा समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।