भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का मनाया गया अंगीकरण दिवस

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में 22जुलाई2022को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अंगीकरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगा झंडा को सम्मान देने के लिए कागज पर उकेरा। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को प्रबल भी करता है। प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक लता चांदसे, सत्येन्द्र प्रताप सिंह चांदसे एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगे झंडे को कागज पर उकेरा। ज्ञातव्य हो कि आज के ही दिन 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा के बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। शौर्य, बलिदान, समृद्धि और शांति का प्रतीक हमारा तिरंगा हमें सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण करने वाले शख्स का नाम पिंगली वेंकैया है।