कल्याणी साहू

जामगाँव आर।24 जनवरी शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगाँव आर मे महाविद्यालय की वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं को सम्मान करके राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया.. महाविद्यालय कीं अमुल्य छात्राओं मे उपस्थित छात्राओं को महाविद्यालय कीं प्राचार्य श्रीमती नीता कुम्हारे ने सम्मानित किया और और इनकी सफल होने की कोशिश को वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणा बताया. ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने आर्मी लॉ प्रबंध स्वयं के कौशल शिक्षा कंप्यूटर आदि क्षेत्रों मे अपनी मेहनत से स्थान हासिल किया है ऐसी छात्राओं को nss विभाग द्वारा सम्मानित करके उनकी उपलब्धिया को साझा किया गया और सभी वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया. कार्यक्रम मे iqac प्रमुख श्री आबिद हासन ‘ डॉ अरुनेन्द्रा तिवारी ‘डॉ संतोष पांडे ‘डॉ रजनीश तिवारी ‘ डॉ रोशन Ara ‘ सहित एनएसएस के विद्यार्थियों ने सहयोग दिया..













