आशीष दास

कोंडागांव/फरसगांव । मानव संसाधन मंत्रालय के विज्ञान व गणित विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया जाता है। इसी कड़ी में 05 जनवरी से 11 जनवरी के मध्य राष्ट्रीय आविष्कार अभियान सप्ताह आदर्श विद्यालय फरसगांव में मनाया गया। इस सप्ताह में समस्त छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया।
शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में घरेलू प्रयोजन, बाग़वानी व कृषि कार्य हेतु पानी का लेखा-जोखा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों के द्वारा कार्बन फुटप्रिंट की गणना का कार्य किया गया। अंतिम दिवस में चुने हुए छात्रों के द्वारा अपनी गतिविधियों के ऊपर प्रस्तुतिकरण दी गई।
इन गतिविधियों में छात्रों ने पानी का न्यायोचित प्रयोग करना सीखा व प्रतिदिन होने वाले कार्बन उत्सर्जन की गणना कर सीखा कि कैसे कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है।यह कार्यक्रम अटल टिंकरींग लैब आदर्श विद्यालय के माध्यम से सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य बीके अठभैया, एनके सोनसर्वे व्याख्याता व एटील इंचार्ज, एस0जैन , एस शार्दुल, एन देवांगन, शांति साहू का विशेष मार्गदर्शन रहा।






