पाटन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, शिवाय बंछोर ने पी पोलियो की दो बूंद

पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पाटन में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

इसी क्रम में विजयकांत बंछोर ने अपने पुत्र शिवाय बंछोर को पोलियो की दवा पिलाकर सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने क्षेत्र के सभी पालकों से स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

“दो बूंद जिंदगी की” — हर बच्चे का अधिकार, हर परिवार की जिम्मेदारी।

विजयकांत बंछोर
सामाजिक कार्यकर्ता
सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा, दुर्ग जिला
सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा पाटन मंडल