राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय विद्यालय बेलरगांव द्वारा नवागांव में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का हो रहा आयोजन

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव द्वारा ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम को लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नवागांव( कस) में दिनांक 19/12 /2021 से 25/12/2021 तक किया जा रहा है। कल रविवार को दोपहर 2 बजे शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश्वरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव, अध्यक्षता के एन पांडेय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव, विशिष्ट अतिथि हेमराज साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति नवागांव, उपसरपंच शिवकुमार साहू, यशकरण पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति बेलरगांव, परउ राम मरकाम, हीरउ राम नेताम थे। सर्वप्रथम अथितियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कृषि औजारों की पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात एन एस एस ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र नेताम ने इसके लक्ष्य और ऐतिहासिक पृष्टभूमि पर प्रकाश डाला । मचंस्थ अतिथियों ने शिविरार्थियों को यथासंभव सहयोग करने की अपील की ।शिविराथियों द्वारा सरस्वती वंदना और अतिथियों के संम्मान में स्वागत गीत पेश किया गया। कार्यक्रम का संचालन एम एन साहू सहायक कार्यक्रम अधिकारी तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी नेताम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शंकरलाल मरकाम, डोमार सिंह मरकाम, यशवंत सोरी, संस्था के व्याख्याता बी एन सिंह, वाय के सोनवानी दिनेश्वर लाल निषाद शिक्षक, चिन्टूराम कौशल, रामकुमारी, नीरा बाई, शांति बाई, यशोदा बाई,सुरेश साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण और स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।