संकुल सेमरिया के समस्त शालाओं में  राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन

शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला

पेंड्रीतराई।सेमरिया,प्राथमिक शाला पेंड्रीतराई,कोकड़ी,सेमरिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा अनुसार भारत सरकार ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता को पर्व के रूप में हर वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने की घोषणा किया गया है इसी परिपेक्ष्य में आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन हुआ।

संकुल प्रभारी  महेंद्र सिंह ठाकुर ने विज्ञान में भारत की प्रगति और सफलता पर अपना विचार व्यक्त किए।संकुल शैक्षिक समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने बच्चो के साथ साझा करते हुए कहा कि विज्ञान किस तरह प्रगति की ओर अग्रसर कर रहा है , बच्चो में विज्ञान के प्रति रोचकता और दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया,एतिहासिक पल को बच्चो से साझा करते हुए भारत की सफलता और गौरवगाथा से उन्हें अवगत कराया,चंद्रयान 3 भारत का एक महत्वाकांक्षी और सफल चंद्र मिशन है,अपने पूर्व वर्तियो चंद्रयान 1,चंद्रयान 2 के नक्शे कदम पर चलते हुए चंद्रयान 3 दक्षिणी ध्रुव चंद्रमा सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने का भारत का सफल प्रयास है,चंद्रमा के इस हिस्से तक पहुंचने वाला अब तक भारत एकमात्र देश है।

सभी शिक्षको की सहभागिता शाला में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चो के स्तर अनुरूप चित्रकला कार्य गोल चंदामामा बनाना,चंद्रयान का चित्र बनाना,एक माह तक चंद्रमा के प्रतिदिन रात में होने वाले परिवर्तन का अवलोकन व चर्चा कराना,रोचक कहानी लेखन,कविता वाचन,गणित से सबंधित बड़े समूह में प्रश्न मंच,चंद्रमा से संबंधित त्योहार पर चर्चा कराना, एनसीईआरटी द्वारा निर्मित वीडियो का प्रदर्शन स्मार्ट टीवी के माध्यम से,छोटे छोटे वीडियो चंद्रयान से संबंधित दिखना,चंद्रयान की लैंडिंग को चलचित्र के माध्यम से दिखाना,चंद्रयान का मॉडल बनाना, प्रशोंत्तरी मंच के माध्यम से स्तर अनुरूप गतिविधियां आयोजित किया गया।

इस दिवस में बच्चो बहुत उत्साह और आनंद के साथ भाग लिए।इस अवसर पर सभी छात्रों और शिक्षको की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम के आयोजन में संकुल प्रभारी श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल, प्रधान पाठक पेंड्रीतराई मिडिल स्कूल दीप्ति किरण तिर्की,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला थान सिंह चुरेंद्र , प्रधान पाठक सेमरिया मिताली दास मिडिल स्कूल ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कुलवंतीन चेलक , प्रधान पाठक कोकड़ी प्राथमिक खिलेंद्र कुमार बघेल के मार्गदर्शन से आयोजन हुआ ,इस कार्यक्रम में सभी संस्थाओं की समस्त शिक्षको की महत्वपूर्ण और विशेष योगदान रह।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस सफलता पूर्वक मनाया गया।