पंडरिया के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया

ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में अधिक्षिका कामिनी जोशी के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया एवम शपथ ग्रहण कर सर्वधर्म समभाव की पेंटिग्स पोस्टर भी बालिकाओ द्वारा बनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों व समुदाय में राष्ट्रीय एकता एवं देश प्रेम तथा संविधान के प्रति आस्था विकसित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली बच्चों के द्वारा तिरंगा झंडा को लहराकर भ्रमण किया गया।इस दौरान स्टाफ द्वारा साथ मिलकर राष्ट्र के हित मे कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ व पालक उपस्थित थे।