कृषि महाविद्यालय मर्रा (पाटन) में राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन

पाटन । 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मरा (पाटन) द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं साथ प्राध्यापक एवं स्टाफगण शामिल हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ग्राम मर्रा में एकता दौड का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता के महत्ता पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को पूरे भारत के लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह दिवस लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।कार्यक्रम की शुरूआत में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में किया गया। सर्वप्रथम रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश परगनिहा द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष एकता दिवस आयोजन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को एकता शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त विद्यार्थियों के मध्य देश की एकता एवं अखण्डता की भावना को जागृत करने तथा गांव वालों के बीच एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ का आयोजन कृषि महाविद्यालय से प्रारंभ कर पूरे मर्रा गांव का परिक्रमा करते हुए वापस महाविद्यालय तक किया गया। महाविद्यालय के इस दो किलोमीटर के दौड़ में विद्यार्थी ही नहीं वरन महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भी भाग लिया। दौड़ की शुरूवात डॉ. ए कुरैशी डॉ. नितिन तुरे एवं डॉ. सुशीला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यार्थियों के जोश को दुगुना करने के दृष्टिकोण से दौड़ में स्थान सुनिश्चित करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार की घोषणा की गई थी जिसमें प्रथम वर्ष के जयराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय वर्ष के चैनसिंह एवं प्रथम वर्ष के कुलदीप क्रमश द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान इंजी. अमित दहाटे, सुरेश कुमार, गीतिका पीयूष एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ की सक्रिय भागीदारी रही।