बाबा महाकाल समिति के आयोजन में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने की महाआरती

पाटन नगर। बाबा महाकाल समिति द्वारा आत्मानंद चौक, पाटन नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय वीरेंद्र सिंह तोमर जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान महाकाल की महाआरती में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या भजन से हुई। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल की महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर जी ने बाबा महाकाल समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।