पंडरिया में राष्ट्रव्यापी बुनियादी महापरीक्षा अभियान सम्पन्न हुआ


पंडरिया-राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा अभियान का आयोजन पूरे राज्य में रविवार को आयोजित किया गया। इस परीक्षा में ऐसे शिक्षार्थी या असाक्षर शामिल हो हुए हैं जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है एवं जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, ऐसे ग्राम एवं वार्ड में निवासरत परीक्षार्थी को 6 महीने तक प्रत्येक दिन दो-दो घंटे का कक्षा संचालित किया जाता है।जिसमे उन्हें पढ़ना लिखना एवं अंक ज्ञान का शिक्षा दिया जाता है। इस तरह 200 घंटे कंप्लीट हो जाने के बाद उन्हें साक्षरता महा परीक्षा अभियान में शामिल कर पूर्ण साक्षर बनाए जाने का लक्ष्य रखा जाता है। इस बार परीक्षा महाभियान 7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम को 37904 का लक्ष्य दिया गया। जिसमें विकासखंड पंडरिया को 11302 शिक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करके उन्हें साक्षर बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ। यह परीक्षा प्रत्येक ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित होता है। दिशा निर्देश अनुसार विकास खंड के 100 ग्राम पंचायतो में यह परीक्षा महाभियान आयोजित की गई। समस्त स्वयंसेवी शिक्षको के द्वारा अपने पंचायत में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सर्वे किए गए सम्पूर्ण शिक्षार्थियों को इस परीक्षा महा अभियान में शामिल करके उन्हें साक्षर बनाए जाने का दृढ़ निश्चय के साथ पूर्ण तैयारी किए। इस हेतु कार्यालय beo पंडरिया से विकासखंड के चयनित 100 ग्राम पंचायतों के लिए अंक तालिका/ उपस्थिति पत्रक एवं शिक्षार्थियों के पंजीयन प्रपत्र प्राप्त किया गया। इस मिशन के सचिव विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता सर, विकासखंड परियोजना अधिकारी एसपी डडसेना सर एवं साक्षरता प्रभारी प्रशांत कुमार अहिरवार द्वारा परीक्षा में अभियान का सफल संचालन किया गया।
इस परीक्षा अभियान में 11302 शिक्षार्थी को परीक्षा में शामिल करने हेतु प्रश्न पुस्तिका वितरण किया गया था, जिसमें से इस परीक्षा में विकासखंड पंडरिया से 6685 महिला एवं 3527 पुरुष कुल 10212 शिक्षार्थी इस परीक्षा महाभियान में शामिल हुए।
परीक्षा का अवलोकन किया गया-उल्लास नवभारत साक्षरता प्राधिकरण मिशन महा परीक्षा अभियान में ग्राम पंचायत दलपुरवा ,रामतला, मोहतरा खुर्द आदि का निरीक्षण जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष नंदिनी राजकुमार साहू उपसरपंच सुनील कुमार साहू, एस पी डड़सेना विकासखंड परियोजना अधिकारी, दीपक ठाकुर द्वारा किया गया।इस दौरान प्राचार्य,संतोष साहू प्राचार्य ग्राम प्रभारी मायाराम जायसवाल, मंजूलता कश्यप, ज्योति शर्मा संकुल शैक्षिक समन्वयक एम एल सोनवानी, निर्मला सेन, प्रतिमा शर्मा ,मिशन शुक्ला राजकुमार साहू ग्राम प्रभारी ,अनुदेशक एवं समस्त महापरीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी भारी संख्या में उपस्थित थे।