पाटन। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत आज संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा पाटन में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों तथा कर्मचारी गणों का प्रकृति परीक्षण संपन्न किया गया है! सर्वप्रथम महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर अजय वर्मा द्वारा अपना प्रकृति परीक्षण कराया गया, डॉ अजय वर्मा ने आयुष मंत्रालय द्वारा चलाए गए इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर मनुष्य अपने जीवन में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तो लोग स्वस्थ एवं निरोगी रह सकते हैं तथा विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचा जा सकता है ,उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनसंख्या वाले भारत देश में स्वास्थ्य के ऊपर होने वाले खर्चों में कटौती आदमी स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहकर, स्वास्थ्य नियमों का प्राथमिकता से पालन कर भारत को निरोगी बनाने में अपना योगदान दे सकता है। भारत देश के जी. डी . पी. के तहत बड़ी राशि लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों के इलाज में खर्च हो जाती है अगर लोग निरोगी रहेंगे तो इन होने वाली खर्चों में कटौती होगी ।

भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवम आयुर्वेद दिवस (29 अक्टूबर 2024 से) पूरे देश में आरंभ किए गए देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत दुर्ग जिले में नागरिकों का परीक्षण जारी है। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रकृति के अनुसार उचित सलाह देना है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत लोगों के प्रकृति (कफ ,वात , पित्त) को ,प्रकृति परीक्षण ऐप के माध्यम से पहचान कर उनके प्रकृति से उन्हें अवगत कराना है, पहचाने गए प्रकृति के अनुरूप उन्हें आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने जीवन दिनचर्या में स्वस्थ रहने हेतु , अपने खान-पान, रहन-सहन, आहार विहार ,तथा अपने आचरण , व्यवहार आदि में लागू करने प्रेरित करना है, उसी के अनुरूप आयुर्वेद के माध्यम से उपचारित करना भी सम्मिलित है, इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से अपना प्रकृति परीक्षण कराया। अपनी प्रकृति की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उनकी प्रकृति से संबंधित आयुष मंत्रालय, सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किए गए ।
इस प्रकृति प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आयुर्वेद डॉक्टर की टीम आज महाविद्यालय में दिनभर उपस्थिति रही। डॉक्टर सुकांत भू निया, डॉक्टर रामस्वरूप मरकाम, डॉक्टर कृपाराम ठाकुर, डॉक्टर सतीश राजपूत डॉक्टर जितेंद्र कामडे, का विशेष योगदान रहा इन्होंने आज दिन भर महाविद्यालय में प्रकृति परीक्षण कार्य संपन्न किया। यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार साहू की मार्गदर्शन में देखरेख में संचालित किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक गण कर्मचारी गण तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने में योगाचार्य तुलाराम वर्मा का भी भरपूर सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।






