पाटन। नव जागृति बाल समाज दशहरा उत्सव समिति परसाही द्वारा 4 अक्टूबर शनिवार को दशहरा महोत्सव का आयोजन। किया गया है। इसी दिन रात्रि में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कार्यक्रम अनुराग धारा कविता वासनिक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्षत कीर्ति नायक करेंगे। विशेष अतिथि उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा सहित जनपद सदस्य, सरपंच और भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। राम लीला का मंचन शाम 6 बजे से होगा। रात्रि 10 बजे से अनुराग धारा के कलाकार प्रस्तुति देंगे।







