29–31 दिसंबर 2025 को “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने नवा रायपुर फेडरेशन की बैठक सम्पन्न



नवा रायपुर।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रांतीय संयोजक आदरणीय श्री कमल वर्मा जी ने आंदोलन की तैयारी की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी तथा एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की और 29, 30 एवं 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के संरक्षक एवं संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री जय कुमार साहू ने बैठक में उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), श्री जय कुमार साहू (संरक्षक नवा रायपुर फेडरेशन), श्री संतोष कुमार वर्मा (संयोजक नवा रायपुर), श्री नंदलाल चौधरी (उपाध्यक्ष राजपत्रित संघ), श्री पी.एल. सहारा, श्री बजरंग प्रजापति, सुश्री कांति सूर्यवंशी (उप संयोजक), श्री जागेश्वर भट्ट (अध्यक्ष वन मुख्यालय अरण्य भवन), श्रीमती मीनू दास, श्री आर.डी. मेहरा (राजपत्रित संघ), श्रीमती सोनाली तिड़के (संयोजक महिला प्रकोष्ठ), श्री संजीत शर्मा (महासचिव), श्री राजेश ठक्कर, श्री कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), श्री जवाहर यादव (जिला अध्यक्ष लिपिक संघ), श्री जितेन्द्र बिस्वाल, श्री आकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता), श्री महेन्द्र साहू (अध्यक्ष वाहन चालक संघ), श्री सुरेश ढीढी (अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

संतोष कुमार वर्मा
संयोजक, नवा रायपुर

अनिल वर्मा
मीडिया प्रभारी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, नवा रायपुर