विश्व योग दिवस मनाने पहुंचे नवागांव  बी भाजपा  युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू  ने कहा- शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रखता है योग-   सभापति प्रतिनिधि नारद साहू


जामगांव आर- दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव बी मे विश्व योग दिवस मे स्कूली बच्चों व ग्रामीण के साथ किया योग!

नारद साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण पाटन ने कहा की योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। विश्व योग दिवस के  दिन हमें यह याद दिलाता है कि योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है। जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगायह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है।

समाजसेवी अभिषेक सेन ने बताया की योग केवल न हमारे शरीर का माँसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है. बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने मे भी मदद करता है!

इस अवसर मे- नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन, अभिषेक सेन मीडिया प्रभारी  भाजयुमो दक्षिण पाटन, महेश साहू, ग्रामीण अध्यक्ष,   श्रीमती मोनिशा साहू मेडम, भीषम कुमार साहू रोजगार सहायक, लेखराम साहू  पंच, भेमराज साहू पंच, योग ट्रेनर पवन साहू, कनक साहू, रिंकू साहू, सागर साहू, रुद्र साहू, रिहान साहू, प्रेरणा साहू, मुस्कान, बिहान समूह से श्रीमती लिखेश्वरी साहू, कुंती साहू, माधुरी साहू सहित अन्य शामिल रहे!