पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत स्थित ग्राम पौनी में नवधा कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जिसमें आस-पास की नवधा टोली पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।ग्राम पौनी में नवधा का यह 27 वा वर्ष है।नवधा 16 से सितंबर से प्रारंभ हुई है जो 25 सितंबर तक चलेगी। श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम जनसेवा शांति समिति के अगुवाई व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नवधा आयोजित की गई है।जिसमें श्रद्धा व भक्ति की अनूठा समन्वय दिखाई पड़ रहा है।
भागवत चंद्राकर व शिक्षक रोशन साहू ने बताया कि प्रतिदिन कथावाचक सहित 20 से 25 मानस मंडलियां पहुंच रहे हैं। इस बार ग्राम के सरपंच सहित नवयुवक साथियों द्वारा पूरी मंडली लेकर आने वाले मानस मंडलियों के लिए सम्मान राशि की व्यवस्था की गई है,जो विशेष आकर्षण का केंद्र है।







