पाटन। ग्राम रवेली में इन दिनों नवरात्र पर्व की धूम मची है। ग्रामीणों द्वारा मां दुर्गा विजारित की गई है। प्रतिदिन सेवा जस गीत का आयोजन हो रहा है। सुबह और शाम को माता की आरती भी हो रही है। जिसमे पूरा ग्रामीण एक साथ आरती में शामिल हो रहे है। ग्राम पंचायत रवेली के सरपंच श्रीमती पुष्पा वर्मा अपने परिवार के साथ माता की आरती में शामिल हुई। उन्होंने शक्ति के अवतार मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर पूरे गांव वालो की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान संजय वर्मा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

- September 29, 2022
रवेली में मनाया जा रहा नवरात्र पर्व, दुर्गा पूजा में जुटे ग्रामीण, सरपंच पुष्पा वर्मा भी आरती में शामिल हुई, गांव के खुशहाली की कामना की
- by Balram Yadu