पाटन। दुर्ग रोड स्थित मां काली-हनुमान मंदिर अरसनारा में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार को ज्योति कलश स्थापना के साथ होगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को द्वितीया, 13 अक्टूबर को तृतीया, 14 अक्टूबर को चतुर्थी, 15 अक्टूबर को पंचमी एवं भोग-प्रसाद वितरण, 16 अक्टूबर को षष्ठी, 17 अक्टूबर को सप्तमी तथा 18 अक्टूबर को अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 19 अक्टूबर सोमवार को नवमी के अवसर पर हवन, कन्या भोज, 52 नवकन्या माता भोज एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक तथा शाम 5 से 8 बजे तक आरती होगी। आरती के पश्चात प्रतिदिन माता का नव-दिवसीय महाराज अनुष्ठान किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जाएगा।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। समिति ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिदिन प्रसाद वितरण में सहयोग करने का आग्रह भी किया है।
मंदिर समिति में अध्यक्ष श्री तुकाराम साहू, उपाध्यक्ष श्री गोविन्दभूष पंडारिया, कोषाध्यक्ष श्री लक्की देवांगन, सचिव श्री गणेशराम देवांगन सहित पंडा श्री गोविंद राम साहू, पुजारी पं. लक्ष्मीकांत तिवारी पाटन (श्रीमद्भागवत आचार्य), सदस्य एवं आयोजक लक्की देवांगन शामिल हैं।




