सेना भारती : 394 पदों के लिए 12 अप्रैल को  परीक्षा ,नोटिफिकेशन जारी, 30 तक भरे फॉर्म           एनडीए 2026 : इंटरव्यू तक पहुंचाने के लिए लिखित परीक्षा कैसे निकाले ?यह रहा प्लान

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस अकादमी  (NDA) और नेवल एकेडमी  (एनए)-1, 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है । इस परीक्षा के जरिए एनडीए और नेवल अकादमी की सभी विंग्स को मिलाकर कुल 394 पदों पर भारती की जाएगी ।हर साल एनडीए के लिखित परीक्षा में 4 से 8 लाख छात्र शामिल होते हैं। इस साल परीक्षा का आयोजन देश के 81 शहरों में होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क ₹100 है ।

कौन कर सकता है आवेदन?

एनडीए के लिए 12वीं या उसके समकक्ष पास छात्र आवेदन कर सकते हैं । नवल अकादमी के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ पास होना जरूरी है । फिलहाल 12वीं में  पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं । लेकिन  एसएसबी (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों के पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा ।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होंगे कल1800 अंक

परीक्षा के तीन स्टेज ,लिखित परीक्षा इंटरव्यू व मेडिकल

लिखित परीक्षा

पेपर -1: गणित- 300 अंक 

पेपर- 2 :जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) 600 अंक 

SSB इंटरव्यू

इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट- 900 अंक

मेडिकल परीक्षा 

उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस का आकलन किया जाता है ।

पेपर -2: जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) का  वेटेज

Part -A : इंग्लिश  200 अंक 

Part – B : जनरल नॉलेज 400 अंक

जनरल नॉलेज में 6 विषय

विषय          सवाल        अंक

फिजिक्स         25        100

केमिस्ट्री           15          60

जनरल साइंस    10          40

इतिहास           20          80

भूगोल              20          80

करंट अफेयर्स       10          40

अगले 4 महीना तक परीक्षा की तैयारी के लिए साप्ताहिक स्टडी प्लान

तैयारी लेटेस्ट सिलेबस और विषय के वेटेज के अनुसार करनी चाहिए ।नीचे अगले 4 महीने के लिए आसान साप्ताहिक स्टडी प्लान दिया गया है ।इसमें रोज हर विषय के दो-तीन चैप्टर पढ़े और रोजाना अखबार पढ़ें।

सोमवार 

मैथ्स: अलजेब्रा ,डिटर्मिननेंट

GAT :  इंग्लिश, फिजिक्स

मंगलवार

मैथ्स :ट्रिगोनोमेट्री, ज्योमेट्री

GAT:केमेस्ट्री जनरल साइंस

बुधवार

मैथ्स : डिफरेंशियल और इंटीग्रल

GAT : इतिहास भूगोल

गुरुवार

मैथ्स : स्टैटिक्स, प्रोबेबिलिटी

GAT : इंग्लिश, फिजिक्स

शुक्रवार

मैथ्स : एलजेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री

GAT : कैमेस्ट्री, जनरल साइंस

शनिवार

मैथ्स : ज्योमेट्री,  कैलकुलस

GAT : इतिहास, भूगोल

रविवार : पूरे  हफ्ते पढ़े गए विषयों का रिवीजन करे।  मॉक टेस्ट दे । पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करे ।

बिना कोचिंग जाए इस तरह तैयारी करें

एनडीए का पैटर्न और सिलेबस अच्छे से समझे। विषयों के वेटेज के अनुसार स्टडी प्लान बनाएं। रोजाना करंट अफेयर्स पढ़े और नोट्स बनाएं ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से कांसेप्ट क्लियर करें ।मॉक टेस्ट और पुरानी प्रश्न पत्र जरूर हल करें।